नेत्रदान संकल्प सेवा – सेवा का संकल्प, जीवन की रोशनी
नेत्रदान संकल्प सेवा विकास पचौरी फाउंडेशन की एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य नेत्रहीनों को नई दृष्टि देना है। इस सेवा के माध्यम से अब तक 1850 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। इन संकल्पकर्ताओं में से 128 दिवंगत दाताओं के नेत्र, देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सफलतापूर्वक दान किए जा चुके हैं, जिससे कई नेत्रहीनों को पुनः देखने का अवसर मिला।
यह सेवा न केवल एक संकल्प है, बल्कि यह एक उजाला है जो किसी अंधेरे जीवन में रोशनी बनकर प्रवेश करता है। यह संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क है और इच्छुक व्यक्ति केवल दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर विदिशा के शेरपुरा स्थित सेवाघर में आकर इस पुण्य कार्य से जुड़ सकते हैं।
🙌 यह सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन, ज्ञान और दृष्टि देने का संकल्प है।
📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8435250250 – अंतिम सेवक विकास पचौरी जी
